बरातियों के पटाखे से दुकान जली, 51 हजार मिलेगा हर्जाना

बरातियों के पटाखे से दुकान जली, 51 हजार मिलेगा हर्जाना

केतार थाना क्षेत्र के परती कुशवानी गांव निवासी रंजू यादव के घर रविवार की रात पटाखे की चिंगारी से आग लग गयी. इससे खपरैल के घर में स्थित दुकान भी जल गयी. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को परतीकुश्वनी गांव में ही पड़ोसी के घर बारात आयी थी. वहां बाराती पटाखा छोड़ रहे थे. इसी दौरान पटाखे की चिंगारी घर पर गिरी. फिर देखते ही देखते घर धूं-धूं कर जलने लगा. यह देख दर्जनों लोगों ने बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया. पर तब तक देर हो चुकी थी. भुक्तभोगी ने बताया कि उक्त खपरैल मकान में मोबाइल की दुकान थी. इसमें करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है. इधर दोनों पक्षों के बीच समाज के लोगों ने समझौता कराया. दो माह के भीतर 51 हजार रुपये देने की बात पर मामला शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >