अल्ट्रासाउंड सेंटर को एसडीएम ने कराया बंद

अल्ट्रासाउंड सेंटर को एसडीएम ने कराया बंद

गढ़वा. सदर एसडीएम संजय कुमार ने बुधवार को चिनिया रोड में स्थित संजीवनी अल्ट्रासाउंड सेंटर को अगले आदेश तक के लिए बंद करा दिया हैं. औचक जांच में पाया गया कि यहां अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक कई दिनों से अनुपस्थित थे और अल्ट्रासाउंड कार्य बिना डॉक्टर जारी था. औचक निरीक्षण के क्रम में एसडीएम को अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लगभग एक दर्जन महिलाएं अपने अल्ट्रासाउंड की बारी का इंतजार करती दिखीं. इसके बाद जब अल्ट्रासाउंड कक्ष में रखे कुछ रिपोर्ट और पर्चे का मिलान किया गया, तो वे बाहर बैठी कुछ महिलाओं के ही मिले. बिना डॉक्टर की मौजूदगी में करेंट डेट और टाइम की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट वहां मिलने से मामला संदिग्ध लगने पर एहतियात के तौर पर एसडीएम ने उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर को अगले आदेश तक ताला लगवा दिया. एसडीएम ने बताया कि इस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सरकारी अस्पताल की एक महिला चिकित्सा पदाधिकारी भी निजी तौर पर मरीजों को देखती हैं. उन्होंने सख्त हिदायत दी कि जब तक सिविल सर्जन के स्तर से इस केंद्र की समुचित जांच न हो तब तक इस अल्ट्रासाउंड सेंटर को न ही खोला जाये और न ही इसका संचालन किया जाये. उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >