गढ़वा : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बहेरा खुर्द गांव निवासी रविंद्र चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र पिंटू चौधरी ने घर में डांट पड़ने से नाराज होकर कीटनाशक पी लिया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
परिजनों के अनुसार, घरेलू विवाद को लेकर पिंटू को घर में डांट-फटकार लगायी गयी थी. इससे नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया. कीटनाशक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे.
चिकित्सकों की निगरानी में इलाज
गढ़वा सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है और वह निगरानी में है.
