संजय ठाकुर बनाये गये गढ़वा शहर के सांसद प्रतिनिधि

संजय ठाकुर बनाये गये गढ़वा शहर के सांसद प्रतिनिधि

गढ़वा. शहर के चिनिया रोड निवासी भाजपा नेता संजय ठाकुर को गढ़वा शहर का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है. विदित हो कि सांसद वीडी राम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है. गढ़वा शहर का सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर संजय ठाकुर ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जिस उम्मीद और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे. संजय ठाकुर ने कहा कि वे गढ़वा शहर की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का काम करेंगे व आम जनता और सांसद के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों और सांसद के समक्ष मजबूती से रखने का प्रयास किया जायेगा. सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >