बाइक सवार से 1.48 लाख नकद बरामद

बाइक सवार से 1.48 लाख नकद बरामद

बड़गड़ थाना के पास मुख्यमार्ग पर स्थापित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर तैनात पदाधिकारी व पुलिस बल द्वारा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को लगभग 10.45 बजे बड़गड़ अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर जांच के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों के पास से 1.48 लाख रुपये बरामद किये गये. ये पैसे जब्त कर लिये गये. मौके पर तैनात दंडाधिकारी सुभाष कुमार कुशवाहा ने थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य को ये जब्त रुपये सौंप दिये. दंडाधिकारी श्री कुशवाहा ने बताया कि जांच के दौरान चेकपोस्ट पर बाइक सवार भदुमा गढ़वा निवासी रउफ अंसारी की संदेह के आधार पर तलाशी लेने के क्रम में उक्त राशि बरामद की गयी है. मौके पर पुलिस दंडाधिकारी एएसआइ सिंगराय गुंजा, आरक्षी श्रवण कुमार राम व कालीनाथ महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >