गढ़वा अंतर-स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में अंडर-19 के रोमांचक मुकाबले, आरके पब्लिक ने 9-0 से जीता

गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में आरके पब्लिक स्कूल ने डीएवी मॉडल को 9-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के अन्य मैचों के परिणाम यहाँ जानें।

गढ़वा. जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-19 बालक वर्ग के लीग मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने बीएनटी संत मैरी को 1-0, आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने डीएवी मॉडल को 9-0, हाई स्कूल तसरार ने एआरडी पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया.

खेल से मिलती है सकारात्मक दिशा

वहीं ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल ने ज्ञान भारती बेलचंपा को 1-0, हाई स्कूल तसरार ने ऑक्सफोर्ड स्कूल को 2-0 और संत पॉल एकेडमी ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 2-0 से पराजित किया. खेल से पहले प्रतियोगिता के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, कार्यकारी सचिव आनंद सिन्हा, ज्ञान भारती के निदेशक पंकज आनंद और ऑक्सफोर्ड के आकाश सोनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मुख्य अतिथि अलखनाथ पाण्डेय ने आयोजकों और सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल और सामाजिक गतिविधियों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा की बेटियों ने बॉक्सिंग में लहराया परचम, CBSE ईस्ट जोन में 9 पदक, 6 का नेशनल के लिए चयन

हार-जीत से सीख लेकर आगे बढ़ना

उन्होंने कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना और उससे सीख लेकर आगे बढ़ना है. प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में आनंद कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी और फुटबॉल कोच सोनी कुमारी की देखरेख में हो रहा है. रेफरी की भूमिका संजय प्रताप देव, शशिरंजन, शशि कुमार, सुशील कुमार, विजय सिंह और सोनु सिंह ने निभायी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >