गढ़वा. देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गढ़वा द्वारा संचालित सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. सभी संस्थानों में निर्धारित समय पर राष्ट्रध्वज फहराया गया. इसके बाद विद्यार्थियों ने पिरामिड, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को देशभक्ति के रंग में रंग दिया.
स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक
आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अलखनाथ पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है. उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में आधुनिक सुविधाओं से लैस 24.87 करोड़ का नया अस्पताल भवन तैयार
संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास
शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास भी आवश्यक है. इसी उद्देश्य से संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है.अलखनाथ पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों संतोष पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, केआर झा, पर्णा घोष, नसरीन हक, चंद्रदीप पाण्डेय एवं मनीष तिवारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की सराहना की.
ये भी पढ़ें: गढ़वा पुलिस केंद्र में शहीदों को नमन कर फहराया गया तिरंगा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
गौरवशाली अतीत, देशभक्ति, शिक्षा का महत्व
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने भारत के गौरवशाली अतीत, देशभक्ति, शिक्षा का महत्व, नारी शक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बाल श्रम, स्मार्टफोन के दुष्प्रभाव, प्रदूषण, यातायात नियमों तथा रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव जैसे सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने मनोरंजन के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी संदेश दिया. रिपोर्ट जितेंद्र सिंह
