गढ़वा का ऋषि करेगा झारखंड का प्रतिनिधित्व

गढ़वा का ऋषि करेगा झारखंड का प्रतिनिधित्व

हरियाणा के रोहतक में 8 से 11 अगस्त तक सब जूनियर बॉक्सिंग एशियाई चैंपियनशिप का ट्रायल होना है. इसमें गढ़वा जिले का उभरता बॉक्सर ऋषि बाबू 30 से 33 केजी भार वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा. विदित हो कि पूरे झारखंड से सब जूनियर वर्ग में मात्र एक ही खिलाड़ी ऋषि बाबू का चयन किया गया है. इधर बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडे, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव सह प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी व कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी सहित अन्य लोगों ने ऋषि को बधाई व शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >