बड़गड़. बड़गड़ थाना परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने की. उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्द्र का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने को कहा. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. मौके पर पुलिस पदाधिकारी प्रभु प्रसाद मेहता, संतोष कुमार उपाध्याय, वशिष्ठ राम, रवायत अंसारी, सुरेश केसरी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश लकड़ा, सोमा टोप्पो, फिदा हुसैन सोनु पासवान, कौशर आलम, सद्दाम अंसारी, जन्नत अंसारी, पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.
पर्व के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें
पर्व के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें
