कांडी (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. बीआरसी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सीआरपी अरुण कुमार की उपस्थिति में समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान अनिता देवी को अध्यक्ष तथा कामनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया.
समिति के पुनर्गठन के दौरान विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई. मौके पर विद्यालय की वार्डेन आर उषा कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें- अब गांव की बेटियां नहीं जाएंगी शहर ! मेढ़ना खुर्द में शुरू हुआ कंप्यूटर शिक्षा केंद्र
