धार्मिक प्रचार का मामला, दो हिरासत में

धार्मिक प्रचार का मामला, दो हिरासत में

केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव में छह-सात लोगों को अपने समुदाय का उपदेश देने के मामले में केतार पुलिस कांडी थाना क्षेत्र के दो लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. दरअसल बुधवार की सुबह गांव में सोबरन राम के घर के बाहर अचानक लोगों की भीड़ लग गयी. किसी ने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची. वहां घर के बाहर से आये दो पुरुष एवं एक लड़की सोबरन राम के घर में छह-सात लोगों को उपदेश सुना रहे थे. अचानक पुलिस को वहां देख अफरा-तफरी मच गयी. इसके बाद पुलिस दो लोगों को अपने पूछताछ के लिए थाना ले गयी. जबकि उनके साथ आयी लड़की सोबरन राम के घर पर ही रुकी रही. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण स्वयं केतार पहुंच कर उक्त लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >