घायल के परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा

घायल के परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा

मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव में हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी राजू कुमार कश्यप एवं राजीव कुमार शामिल है. दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से मंझिआव जा रहे थे. इस दौरान खोलरा में एक मवेशी को बचाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. यहां सदर अस्पताल में चिकित्सक तथा ड्रेसिंग रूम में कोई भी कर्मी उपस्थित नहीं था. इसे लेकर परिजनो ने हंगामा किया. इसके बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ हरेंन चंद्र महतो एवं डॉ विकास केसरी वहां पहुंचे व घायल मरीज का इलाज किया. इसके बाद राजू कश्यप की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि कुछ चिकित्सकों का स्थानांतरण होने के कारण कठिनाई हो रही है. इसे जल्द दूर कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >