रंका अनुमंडल और डंडा प्रखंड झामुमो की देन

रंका अनुमंडल और डंडा प्रखंड झामुमो की देन

झामुमो के नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह को अपनी याददाश्त ठीक करने की सलाह दी है. झामुमो के जिला प्रवक्ता कार्तिक पांडेय और रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा है कि रंका को अनुमंडल बनाने का श्रेय झामुमो को जाता है. तत्कालीन मधु कोड़ा सरकार में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री रहे झामुमो विधायक दल के नेता स्व. सुधीर महतो की अनुशंसा पर मधु कोड़ा सरकार ने कैबिनेट की अंतिम बैठक में रंका और जगन्नाथपुर को अनुमंडल बनाने पर मुहर लगायी थी और चार अक्तूबर 2008 को तब के मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के कर कमलों से रंका अनुमंडल और डंडा प्रखंड का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया था. उस समय सरकार के सहयोगी दल रहे राजद विधायक के तौर पर समारोह में उपस्थित रहने से कोई अनुमंडल और प्रखंड बनाने का श्रेय लेना चाहे, तो यह काफी हास्यास्पद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >