घरेलू बिजली तार की लगातार हो रही चोरी से रायसर के लोग परेशान

. मुंगेर शहर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के रायसर मुहल्ला के लोग इन दिनों घरेलू बिजली तार की चोरी से काफी परेशान हैं

नकाबपोश बिजली तारा चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद मुंगेर. मुंगेर शहर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के रायसर मुहल्ला के लोग इन दिनों घरेलू बिजली तार की चोरी से काफी परेशान हैं. अज्ञात चोर मुहल्ले वालों के घर से पोल तक के बिजली तारा चोरी कर रहे. हालांकि नकाबपोश चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है. इसको लेकर कुछ मुहल्लेवालों ने वासुदेवपुर थाना को मौखिक शिकायत की है. बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से रायसर मुहल्ले में घरेलू बिजली तार की चोरी हो रही है. जिसके कारण मुहल्ले वालों के घरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो जाती है और अंधेरा छा जाता है. तार चोरी की घटना से मुहल्लेवासी परेशान हो गये और मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगालने लगे. जिसमें चोरों की पूरी करतूत कैद मिली. फुटेज में तीन-चार नकाबपोश चार रात में मुहल्ले में आते हैं. जो घरों के आगे लगे विद्युत तार को काट लेता है. कई घरों के विद्युत तार की चोरी करने के बाद चोर उस तार को बोरे में अथवा हाथ में ले कर आसानी से भाग जा रहा है. मोहल्लावासी दीपक ने बताया कि तार चोरी की घटना से मोहल्लेवासी परेशान है. देर रात 3 से 4 की संख्या में ये चोर निकलते है और घर के बाहर लटक रहे बिजली के तार को काट कर लेकर चले जा रहै. वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने विद्युत तार चोरी की शिकायत मिल रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधर खंगाला जा रहा है. चोरों को शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई की जयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >