गढ़वा: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने गुरुवार को श्री वंशीधरनगर स्थित नव-निर्मित कारा (जेल) का औचक निरीक्षण किया. कारा भवन पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन संचालन शुरू होना बाकी है. निरीक्षण के बाद डीसी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जेल के प्रभावी संचालन के लिए कड़े निर्देश दिये.उपायुक्त ने कहा कि जेल संचालन से पहले सुरक्षा, मैनपावर और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना अनिवार्य है. उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि मैनपावर की कमी को दूर करने और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जेल महानिरीक्षक को शीघ्र पत्र भेजें. डीसी ने स्पष्ट किया कि कैदियों के लिए पेयजल, स्वच्छता और मानवीय वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा सहित कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
कैदियों को मानवीय वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता

कैदियों को मानवीय वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता
Copied link
कैदियों को मानवीय वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता