केतार के बलिगढ़ और खोन्हर के उत्क्रमण का प्रस्ताव

क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव के अनुशंसा के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलिगढ़ एवं खोन्हर को उच्च विद्यालय में उत्क्रमण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से प्रस्ताव मांगा गया है.

केतार. क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव के अनुशंसा के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलिगढ़ एवं खोन्हर को उच्च विद्यालय में उत्क्रमण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से प्रस्ताव मांगा गया है. इस क्रम में नगर उंटारी के मध्य विद्यालय कुशडंड, भवनाथपुर के मध्य विद्यालय कैलान, मध्य विद्यालय कोरवा टोली, डंडई के मध्य विद्यालय डंडई, मध्य विद्यालय रारों, खरौंधी के मध्य विद्यालय खरौंधी, कांडी के मध्य विद्यालय मझिगवां, रमना के मध्य विद्यालय हरदाग कला का प्रस्ताव भी मांगा गया है. इसमें वर्तमान में उपलब्ध मध्य विद्यालय में छात्र संख्या, कमरों की संख्या, भूमि की उपलब्धता, उच्च विद्यालय की दूरी के साथ-साथ कितने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. इसका प्रस्ताव संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से मांगी गयी है.

बच्ची को सांप ने डंसा, घायल

गढ़वा

. डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी विनोद कोरबा की पुत्री प्रियंका कुमारी 10 वर्ष मंगलवार को सांप काटने से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रियंका कुमारी अपने खेत में धान रोपने के लिए गयी हुई थी. इसी क्रम में पानी के अंदर उसके पैर में सांप ने डंस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकिसकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >