33 नये मतदान केंद्रों का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया

एसडीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

एसडीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

प्रतिनिधि, गढ़वा

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 80-गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह सदर एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी.. बैठक में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन से संबंधित विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया.

33 नये मतदान केंद्रों का भेजा जा रहा है प्रस्तावसंजय कुमार ने प्रतिनिधियों को बताया कि मौजूदा समय में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 455 मतदान केंद्र हैं, लेकिन 33 नये मतदान केंद्रों का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है. इन नये मतदान केंद्रों के गठन के पीछे जो कारण है, उनमें से 1200 से अधिक मतदाताओं का होना, मतदान केंद्र की दूरी दो किलोमीटर से अधिक होना जैसे कारण शामिल हैं. बताया गया कि अब गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 488 मतदान केंद्र हो जायेंगे. प्रत्येक नये मतदान केंद्र के गठन के पीछे के युक्तियुक्त तर्क से सभी प्रतिनिधियों को समझाया गया और उनके फीडबैक लिए गए. बैठक में मौजूद सभी दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन प्रक्रिया पर संतुष्टि व्यक्त की. सभी को उपरोक्त विवरण उपलब्ध कराते हुए उनसे कहा गया कि यदि इन 33 के अलावा भी कहीं पर कोई नये मतदान केंद्र के गठन का तर्क सहित प्रस्ताव दो दिनों के अंदर सुझाया जायेगा, तो उस पर भी सम्यक विचार किया जा सकता है. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से प्रतिनिधियों को प्रस्तावित सघन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों के संबंध में भी विस्तार से बताया गया. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों से मंथन एवं विमर्श एक नियमित एवं आवश्यक परंपरा है. इसलिए उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे समय-समय पर अपने सुझाव एवं विचार साझा करते रहें, जिससे निर्वाचक निबंधन कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >