बुचड़खाने से बरामद किये गये थे 500 पशुओं के चमड़े

बुचड़खाने से बरामद किये गये थे 500 पशुओं के चमड़े

पीयूष तिवारी, गढ़वा जिले के गठन के 35 वर्षों में आज तक किसी भी बुचड़खाने के संचालन की अनुज्ञप्ति नहीं दी गयी है. इसके बावजूद जिला मुख्यालय के उंचरी मुहल्ले में लंबे समय से बड़े पैमाने पर एक अवैध बुचड़खाना संचालित होने का मामला सामने आया है. चार अप्रैल 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर इस अवैध बुचड़खाने को ध्वस्त कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने हाल ही में न्यायालय में अपनी अनुसंधान रिपोर्ट समर्पित की है. रिपोर्ट के अनुसार छापेमारी के दौरान जब्त सामग्री में 500 गौवंशीय पशुओं के चमड़े, 25 बड़े जानवरों के कान, 10 थनों की चमड़ी तथा 200 पशु टैग शामिल हैं. जब्ती सूची के आधार पर यह आशंका जतायी गयी है कि यहां से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गौवंशीय पशुओं के मांस की आपूर्ति की जाती रही होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि अवैध बुचड़खाना रेलवे भूमि पर ईंट और टीन शेड से घेरकर बनाया गया था, जिससे इसके वास्तविक संचालकों की पहचान स्पष्ट न हो सके.

सिटी मैनेजर के आवेदन पर दर्ज की गयी थी प्राथमिकी

इस मामले में नगर परिषद के सिटी मैनेजर रोहित राहुल समद के आवेदन पर गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में महफूज कुरैशी, मंजूर कुरैशी, शौकत कुरैशी, ओनु कुरैशी, वारिश कुरैशी, साबिर कुरैशी तथा हसनैन कुरैशी उर्फ कुलटा को आरोपी बनाया गया है. आरोपियों में वारिश कुरैशी और साबिर कुरैशी द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका गढ़वा न्यायालय ने खारिज कर दी है. अनुसंधान रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस अवैध गतिविधि से धार्मिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका थी और आसपास के लोगों को भी काफी परेशानी हो रही थी.

क्या है मामला

चार अप्रैल 2026 को उंचरी मुहल्ले में अवैध बुचड़खाना संचालन की गुप्त सूचना मिलने पर एसडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम में पशुपालन, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, नगर परिषद, अंचल प्रशासन तथा गढ़वा थाना के अधिकारी शामिल थे. रेलवे लाइन के किनारे बने ईंट और टीन शेड में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गौवंशीय पशुओं के मांस, चमड़े और अन्य अवशेष बरामद हुए थे. इसके बाद सभी सामग्री जब्त कर शेड को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >