शादी से मना करने पर पिता ने की थी किशोरी की हत्या, गिरफ्तार

शादी से मना करने पर पिता ने की थी किशोरी की हत्या, गिरफ्तार

प्रतिनिधि, गढ़वा केतार थाना क्षेत्र के ग्राम परती कुशवानी में 19 मई को बंद कमरे से 17 वर्षीय आकृति कुमारी का शव मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में आरोपी मृतका पिता निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पिता ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उसकी मनमर्जी की शादी नहीं करना चाहती थी. बता दें कि पुलिस को 19 मई को सूचना मिली थी कि परती कुशवानी गांव में निर्मल सिंह के घर से दुर्गंध आ रही है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के भाई अविनाश कुमार सिंह से घर का ताला खुलवाया. जहां कमरे के अंदर आकृति का शव जमीन पर पड़ा मिला, जो सड़ चुका था. श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि निर्मल सिंह राजस्थान में काम करता था और उसने बेटी की शादी वहीं तय कर दी थी. आकृति अपने गांव में रहना चाहती थी, जिससे विवाद बढ़ गया और निर्मल सिंह ने रात में रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस की विशेष टीम में श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, भवनाथपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, केस के अनुसंधानकर्ता आदित्य ठाकुर, बदल कुमार साहु आदि शामिल थे. विशेष टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ गया गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बंशीधर नगर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया. तकनीकी अनुसंधान से पता चला कि निर्मल सिंह राजस्थान भाग गया था. 27 मई को सूचना मिली कि वह उत्तर प्रदेश के रास्ते नगर ऊंटारी की ओर आ रहा है. पुलिस ने बजरमरवा गांव के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >