नाबालिग युवती को पुलिस ने गुजरात से किया बरामद

मझिआंव पुलिस ने नाबालिक लड़की को गुजरात राज्य के सूरत शहर से बरामद कर लिया.

मझिआंव. मझिआंव पुलिस ने नाबालिक लड़की को गुजरात राज्य के सूरत शहर से बरामद कर लिया.जबकि दूसरे समुदाय के युवक बिशनपुरा थाना के पतिहारी गांव निवासी महमूद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नाबालिक लड़की को बाल सुधार गृह भेजा गया. समाचार के अनुसार मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरहे पंचायत क्षेत्र के एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती रजनी कुमारी (काल्पनिक नाम) को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव निवासी महमूद आलम 9 दिसंबर 2024 के रात्रि में भगा ले गया था.जिसको लेकर युवती की मां ने 10 दिसंबर 2024 को थाना में एक आवेदन दी थी. उक्त आवेदक के आधार पर मझिआंव पुलिस ने केस कांड संख्या 121 / 24 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस निरंतर खोजबीन में जुटी रही और अंततः गुजरात के सूरत से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. इन्होंने बताया कि इस केस के अभियुक्त महमूद आलम को टेक्निकल सेल के माध्यम से गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया.इसके साथ-साथ नाबालिक युवती का बयान दर्ज करवाते हुए मेडिकल करवाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >