गढ़वा. जिला नियोजन कार्यालय गढ़वा की ओर से हंसकेर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को पीएम अप्रेंटिस मेला सह भर्ती कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज गिरी ने बताया कि आयोजन पूर्वाह्न 10.30 से किया जायेगा. इस दौरान विभिन्न निवंधित संस्थानों प्रशिक्षणार्थियों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीयन कराया जायेगा व आवश्यकतानुसार प्रतिष्ठानों द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया जायेगा. उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने सभी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचकर पंजीयन कराने को कहा है.
पीएम अप्रेंटिस मेला सह भर्ती कैंप आठ जून को
पीएम अप्रेंटिस मेला सह भर्ती कैंप आठ जून को
