डंडई ,रमना व कांडी में पेट्रो पंप सूखे

डंडई ,रमना व कांडी में पेट्रो पंप सूखे

गढ़वा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल संकट बढ़ा, किसान व वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ीं बोतल में महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं लोग हाहाकार (कैच वर्ड) प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के ग्रामीण इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है. तकनीकी खराबी और डिपो से आपूर्ति बाधित होने के कारण डंडई, कांडी और रमना प्रखंड के पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद हैं. तेल खत्म होने से वाहन चालकों के साथ-साथ किसानों और व्यवसायियों की परेशानियां बढ़ गयी हैं. स्थिति का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार बोतलों में पेट्रोल मनमाने दाम पर बेच रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. डंडई: प्रखंड के तीनों पंपों पर ””””नो स्टॉक”””” का बोर्ड डंडई प्रखंड के तीनों पेट्रोल पंपों (यदुवंशी, हनीफ शेख और गणपति पेट्रोलियम) पर पिछले 48 घंटे से तेल समाप्त है और नो स्टॉक का बोर्ड लगा हुआ है. वाहन चालकों को ईंधन के लिए जिला मुख्यालय गढ़वा की ओर दौड़ लगानी पड़ रही है. स्कूल वाहन चालक रामनाथ चौधरी ने बताया कि डीजल नहीं मिलने से समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है. ऑटो चालक मुन्ना पासवान के अनुसार, तेल संकट ने उनकी रोजी-रोटी पर असर डाला है. रमना व कांडी: सिंचाई और परिवहन ठप रमना प्रखंड में तकनीकी कारणों से दो दिनों से पंप बंद हैं. वहीं कांडी प्रखंड के भी तीनों पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं. तेल नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है. किसान मनोज यादव और राजेश कुमार ने बताया कि डीजल पंप सेट नहीं चल पाने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलों के नुकसान का डर बढ़ गया है. रमकंडा में मिला-जुला असर, मेराल में स्थिति सामान्य रमकंडा में एचपी के पेट्रोल पंप पर तीन दिनों से स्टॉक नहीं है, हालांकि इंडियन ऑयल के दो अन्य पंपों पर फिलहाल तेल उपलब्ध है. मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित रामकृष्णा पेट्रोलियम और शिवानंद फ्यूल पर नियमित रूप से तेल मिल रहा है. पिंडरा स्थित चंद्रवंशी और शंकर पेट्रोलियम पर भी आपूर्ति जारी है. हालांकि, भविष्य में तेल संकट और कीमतों में वृद्धि की अफवाह के चलते इन पंपों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है. पंपों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल की कालाबाजारी तेज हो गयी है. मजबूरी का फायदा उठाते हुए कई दुकानदार 120 से 150 रुपये प्रति लीटर तक की दर से बोतलों में पेट्रोल बेच रहे हैं. प्रशासन की ओर से इस पर अब तक कोई प्रभावी रोक नहीं लगायी गयी है. पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से आपूर्ति नहीं होने के कारण स्टॉक खत्म हो गया है. जैसे ही तेल का टैंकर पहुंचेगा, आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. फिलहाल स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं. वंशीधर नगर : तीनों पंपों पर ताला, यूपी के विंढमगंज पहुंच रहे लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर स्थित श्री वंशीधर नगर के तीनों प्रमुख पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की किल्लत ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रखंड के तीन पंपों पर स्टॉक खत्म होने की सूचना चस्पा कर दी गयी है, जिससे स्थानीय परिवहन और दैनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है. वंशीधर नगर में किल्लत के बीच सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के विंढमगंज जाकर लोग तेल ले रहें है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >