बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, हरिहरगंज सब स्टेशन में जड़ा ताला

बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, हरिहरगंज सब स्टेशन में जड़ा ताला

प्रतिनिधि, हरिहरगंज पिछले कई दिनों से जारी भीषण बिजली संकट को लेकर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने हरिहरगंज विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए सब स्टेशन के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया. जिससे काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हंगामे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार और सहायक अभियंता गुणवंत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि अब वे कोरे आश्वासनों से मानने वाले नहीं हैं. जिसके बाद अधिकारियों ने मामले का जल्द निदान करने की बात कही. इस दौरान पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. जिसमें मुख्य रूप से ढकचा, सलैया और सरसोत पंचायत की दूरी को देखते हुए इन्हें नौडीहा के मायापुर ग्रिड से जोड़ने की मांग की गयी. इसके अलावा पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाने और एडिशनल ट्रांसफार्मर को अविलंब शुरू कराने की मांग की गयी. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. 20 अप्रैल के बाद क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. साथ ही 22 अप्रैल से बंजारी सतगावां मोहल्ला में मेंटेनेंस कार्य शुरू होगा.शौंडिक मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड और दुर्गा मंदिर के पास जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने का आदेश दिया गया है.दो दिनों के भीतर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को भी चालू करने की बात कही गयी.जिसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोला और प्रदर्शन समाप्त किया. प्रदर्शन में संजय जायसवाल, जानू चौधरी, राजू शर्मा, शंभू यादव, मृत्युंजय सिंह, अखिलेश मेहता, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, पवन कुमार, विनोद पासवान, विजयेंद्र प्रसाद, संजय मेहता, डॉ. प्रमोद कुमार, शंभु सिंह, सुनील जायसवाल, चंदन कुमार, रामजी कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >