गढ़वा में पैसे की उगाही करनेवाले को जनता सिखायेगी सबक : अरूण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में की बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में की बैठक प्रतिनिधि, गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रविवार को विद्यालेन परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने की. राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ही गढ़वा की तस्वीर बदल सकती हैं. भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो महिला को सम्मान दे रही है. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से लूट का तांडव चल रहा है. गढ़वा में अवैध उगाही करने वाले को जनता सबक सिखाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार राशि देने की घोषणा कर चुकी है. भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल गढ़वा में ऐतिहासिक विकास करेगी. अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने कहा कि चुनाव जितने के बाद जनता के अनुरूप गढ़वा का विकास किया जायेगा. नगर परिषद क्षेत्र में अवैध वसूली बंद करा दिया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद घूरन राम, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, कार्यसमिति सदस्य बिपिन बिहारी सिंह, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, सूरज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, भाजपा नेता विनय चौबे, अरविंद तुफानी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >