गीतों पर मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर झूमने लगे लोग

गीतों पर मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर झूमने लगे लोग

श्री बंशीधर नगर. श्री बंशीधर राजकीय महोत्सव में इंडियन आइडियल फेम सलमान अली और पूजा चटर्जी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अलावे आर्यन महाकाल ग्रुप द्वारा राधे कृष्ण की झांकी, न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केंद्र द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. पूजा चटर्जी ने सांसों की माला में…, ओ मेरे दिल की चैन…, प्यार आ रहा है प्यार…, मेरा दिल गाये जा ज़ूबी ज़ूबी…, तू मुझे कबूल में तुझे कबूल…, दमा दम मस्त कलंदर…, सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गयी…, कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला… सहित कई गाने गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके अलावे पूजा ने भोजपुरी स्टार सिंगर अनुपमा यादव के साथ हरि ओम हरि गाने पर जुगलबंदी की. सलमान के आते ही लोगों में जोश भर आया. सलमान ने भक्ति गीत श्रीगणेश देवा से कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर लूं गाया…,ऐसे लहरा के तू रू-ब-रू आ गयी… गीत पर पूरा जन सैलाब मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर झूमने लगा. इसके अलावे कजरा मुहब्बत वाला…, यारा तेरी यारी को…, काला चश्मा…, झूम बराबर झूम…, कुड़ी पंजाबन…, धीरे धीरे मेरी जिंदगी में आना…, मेरा पिया घर आया ओ राम जी…, जीने के हैं चार दिन…, खइके पान बनारस वाला…, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी…, मै निकला गड़ी लेकर…, सावन में लग गयी आग… तथा सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी… गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. कलाकार हुए सम्मानित : सभी कलाकारों को विधायक अनंत प्रताप देव, डीसी शेखर जमुआर व एसपी दीपक पांडेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >