भवनाथपुर में पारंपरिक हथियारों से लोगों ने करतब दिखाये

प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया

भवनाथपुर. प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. पर्व को लेकर भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, थाना प्रभारी रंजनी रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी क्षेत्रों में पर्व शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए गश्त लगाते रहे. विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, मुक्तेश्वर पाण्डेय सहित अन्य झामुमो नेता को बेल पहाड़ी में ताजपोशी किया गया. ताजिया व सीफड़ के साथ मुस्लिम धर्मावलंबी भाइयों ने इसमें भाग लिया. पंडरिया पंचायत के गरदा, मकरी पंचायत के मकरी खेल मैदान, अरसली उत्तरी पंचायत में मिलान किया गया. इसमें पारंपरिक हथियारों जिसमें गदका, लाठी,भाला, तलवार, गंडासा बन्ना सहित का प्रर्दशन करते हुए खेल तमाशा किया गया. पंडरिया पंचायत के गरदा में बेल पहाड़ी, पंडरिया, चपरी, अधौरा गांव से ताजिया,सिफड़ के साथ जुलूस निकाला गया. यहां बेल पहाड़ी चौराहा पर मिलान के पश्चात गरदा में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी बेल पहाड़ी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में जुटान हुआ. जहां पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन करते हुये लाठी, डंडा, तलवार, आदि का खेल प्रदर्शित किया गया. इस अवसर पर विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, मुक्तेश्वर पाण्डेय सहित अन्य झामुमो नेता के पहुंचने पर ताजपोशी किया गया. खेल तमाशा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को कमेटी के द्वारा पुरस्कृत किया गया. तत्पश्चात करबलाह पर पहलाम किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष असिरूदीन अंसारी, सचिव वसी अहमद, अजमेर अंसारी, हदीस अंसारी, जसीमुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी,रहीम अंसारी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया. वहीं मकरी पंचायत में कड़ियां,गड़ेरियाडीह,धंगरडीहा,माईधिया से ताजिया, सिफड़ के साथ जुलूस निकाला गया, जो मकरी पंचायत के मकरी खेल मैदान में मिलान किया गया. यहां पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाये गये. इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया था. खेल तमाशा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को कमेटी ने पुरस्कृत किया. इसके पूर्व आयोजित समारोह में उपस्थित अतिथियों का ताजपोशी किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अब्दुल्ला अंसारी, जौहर अंसारी, प्यारे मोहम्मद अंसारी,नईमुदीन अंसारी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा. अरसली उत्तरी पंचायत में जुलुस निकाला गया. बघमनवा, सिकिआलेवा, बनखेता,खडार,अमिरगंज,लामी से ताजिया, सिफड़ के साथ अरसली उत्तरी के मैदान में मिलान किया गया. मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक हथियारों से प्रदर्शन किया गया साथ ही खेल तमाशा कार्यक्रम को सफल बनाने में शफीक अंसारी,तासबिन अंसारी, अख्तर अंसारी,शौकत अंसारी,शेख जावेद नवाज सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >