पतंजलि योग समिति द्वारा गढ़वा में योग शिक्षकों को सम्मान, शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

गढ़वा में पतंजलि योग समिति द्वारा शिक्षक दिवस पर योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए फल वितरण भी किया गया।

गढ़वा . पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की गढ़वा इकाई की ओर से फोरेस्ट कॉलोनी में संचालित योग कक्षा में शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर राजीव रंजन अग्रवाल और एलआइसी के डीओ सूर्यदेव दुबे ने संयुक्त रूप से योग शिक्षक प्रदीप केशरी और श्रवण कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. योग कक्षा में शामिल महिलाओं ने भी योग शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.

डॉ राधाकृष्णन के योगदान को किया याद

राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है.

ये भी पढ़ें: विशुनपुरा अपर बाजार 5 दिन से अंधेरे में : ट्रांसफार्मर जलने से 1000 लोग परेशान, अतिक्रमण बना रोड़ा

सभी साधकों के बीच फल का वितरण किया

मौके पर संगीता देवी, अभिमन्यु चौबे, सेवानिवृत्त राम दास पाल, नगीना राम, शिवनाथ राम, रीना सिंह, अंजना अग्रवाल, रेखा देवी, ओणम सिंह, विमला देवी, गोरख नाथ तिवारी, मनीष गौतम, ब्रह्मदेव महतो, अशोक कुमार, विनोद सिंह, सार्थक कुमार, पूर्णिमा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >