बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत

बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत

रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी शिवनाथ बैठा (53 वर्ष) की मौत मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में गयी. बताया गया कि शिवनाथ बैठा अपने घर के सामने चिनिया-रंका मुख्य सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान रंका की ओर से तेज रफ्तार बाइक से तीन युवक चिनिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने शिवनाथ बैठा को धक्का मार दिया. इससे शिवनाथ बैठा बुरी तरह घायल हो गये. उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया. इसके बाद उसे गढ़वा से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. रांची जाने के क्रम में सतबरवा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया. इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक जब्त कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >