न्याय रथ पहुंचा रमकंडा, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

रमकंडा प्रखंड में 'न्याय आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया. ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. इस मौके पर कानूनी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया.

रमकंडा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के निर्देश पर शुक्रवार को ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत चलंत लोक अदालत न्याय रथ रमकंडा प्रखंड कार्यालय पहुंचा. प्रखंड सभागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

एलएडीसी सदस्य उत्तम कुमार भारती, प्रमुख पति नंदलाल राम व उपप्रमुख पति निरंजन यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. ग्रामीणों को बिजली, पानी, किराया, माल वाहन व शिक्षा के अधिकार से जुड़े मामलों में स्थायी लोक अदालत की भूमिका की जानकारी दी गयी.

वृद्ध माता-पिता के भरण-पोषण व देखरेख को बेटों एवं बहुओं का कानूनी व सामाजिक दायित्व बताया गया. शिविर में कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं पीएलवी के समक्ष रखीं, जिन पर उन्हें आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन दिया गया. मौके पर पीएलवी निरंजन कुमार, शिवपूजन चौधरी, अमरेश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >