न एंबुलेंस मिला, न चिकित्सक, डेढ़ घंटें तक तड़पते रहे घायल

रमकंडा में सड़क हादसे ने खोल दी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

रमकंडा में सड़क हादसे ने खोल दी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

मुकेश तिवारी, रमकंडा गढ़वा जिले के रमकंडा में बुधवार दोपहर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया. घटना के तुरंत बाद रमकंडा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के लिए आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया. लेकिन एंबुलेंस नहीं आने पर घायलों को ऑटो में लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी का समय समाप्त हो जाने के कारण चिकित्सक मौजूद नहीं थे. इस दौरान एएनएम ने प्राथमिक उपचार कर दोनों गंभीर मरीजों को मेदिनीनगर रेफर कर दिया. इसके बाद एक बार फिर से मरीजों को मेदिनीनगर ले जाने के लिए एंबुलेंस की समस्या आयी. रमकंडा पुलिस ने लगभग एक घंटे तक एंबुलेंस की व्यवस्था करने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिल पाया. इसके बाद थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने प्राइवेट बोलेरो का इंतजाम किया और घायलों को मेदिनीनगर भेजा. जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रमकंडा-रक्सी मुख्य मार्ग में रमकंडा बाजार के पास हुआ. घायलों में पल्सादामर निवासी छोटू सिंह, मंगराही गांव निवासी दिनेश राम और पलामू जिले के भलमंडा भकासी गांव निवासी रमेश राम शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल दिनेश राम और रमेश राम रिश्ते में साढू हैं और दोनों का जांघ टूट गया है. घटना के तुरंत बाद छोटू सिंह का इलाज रमकंडा के निजी क्लीनिक में किया गया, जबकि दिनेश राम और रमेश राम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >