दिवंगत मुखिया के घर पहुंचे विधायक, परिजनों को बंधाया ढांढस; ग्रामीणों ने सामने रख दी सड़क की बड़ी समस्या

विधायक अनंत प्रताप देव ने डंडई प्रखंड का दौरा कर दिवंगत मुखिया संगीता देवी के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क की गंभीर समस्या विधायक के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.

डंडई, गढ़वा : क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने डंडई प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान वे झोतर पंचायत की दिवंगत मुखिया संगीता देवी के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने संगीता देवी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

इसके बाद विधायक रारो पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत महावीर यादव की मां के निधन पर परिजनों से मिलकर शोक जताया. उन्होंने शोकाकुल परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

ग्रामीणों ने बतायी सड़क की समस्या

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को सड़क की समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है. विधायक ने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया.

मौके पर झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ठाकुर, नक्शेड़ी कांत राम, राजेश मेहता, रामाशीष प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, जफर इकबाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >