विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

प्रखंड के पंडरिया पंचायत तथा अरसली दक्षिणी पंचायत में करीब आठ करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो सड़क का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने ग्रामीणों से कराया. पंडरिया पंचायत के धनी मंडरा में 2.65 करोड़ की लागत से मुख्य पथ से विश्वनाथ वियार के घर तक तथा अरसली दक्षिणी पंचायत में 5.67 करोड़ की लागत से मुख्य पथ से बैगाडीह धाम तक सड़क का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भवनाथपुर का दिन फिर से गुलजार होगा. बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री बनते ही भवनाथपुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा, यह मेरा वादा है. हम भवनाथपुर के विधायक नहीं बेटा बनकर काम करते हैं. आने वाला चुनाव हम नहीं आपकों लड़ना है.

उपस्थित लोग : मौके पर मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, विधायक प्रतिनिधि चंदन ठाकुर,अनिल चौबे उर्फ मलू चौबे, मुन्ना दूबे, उमेश बिआर, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, रवी पाल वभगत दयानंद यादवॉ सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >