पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 1000 कांवरियों को देवघर किया रवाना, 16 साल से जारी है यात्रा

गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने एक हजार कांवरियों को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर रवाना किया। 16 वर्षों से जारी है यह धार्मिक यात्रा।

गढ़वा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को करीब एक हजार कांवरियों को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर रवाना किया. हर वर्ष की तरह इस बार भी उनकी ओर से कांवरियों के लिए करीब डेढ़ दर्जन बसों की व्यवस्था की गयी थी. कांवरियों के लिए रास्ते में नाश्ता, ठहराव, अंगवस्त्र सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गयी.

पूजा-अर्चना के बाद देवघर के लिए रवाना हुए कांवरिया

मंगलवार सुबह जिले के विभिन्न प्रखंडों से देवघर जाने वाले कांवरिया पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे, जहां सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी थी. भोजन के बाद कांवरिया चिनिया मोड़ स्थित काली मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना की.

इसके बाद मिथिलेश ठाकुर कांवरियों के साथ पैदल रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर पहुंचे. वहां पूजा करने के बाद सभी गढ़देवी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इसके बाद कांवरिया बस स्टैंड पहुंचे, जहां उन्हें नाश्ता, अंगवस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी.

‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा बस स्टैंड

बस स्टैंड से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने झंडी दिखाकर सभी कांवरियों को देवघर के लिए रवाना किया. कांवरियों के रवाना होने के दौरान पूरा बस स्टैंड और आसपास का क्षेत्र ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा. इससे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया.

इस अवसर पर गढ़वा जिला बस एसोसिएशन की ओर से पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झामुमो जिला कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को यात्रा का अवसर

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी करीब एक हजार कांवरियों को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर भेजा जा रहा है. बाबा बैद्यनाथ के प्रति लोगों की गहरी आस्था है. उन्होंने बताया कि यह धार्मिक यात्रा पिछले 16 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है.

उन्होंने कहा कि इस कांवर यात्रा का उद्देश्य राजनीतिक नहीं है. आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु भी बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकें, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की जाती है. समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा का दर्शन करने का अवसर मिलना चाहिए. इस तरह के सेवा कार्यों से आत्मसंतुष्टि मिलती है.

सामूहिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

देवघर रवाना होने वाले कांवरियों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है. सामूहिक रूप से यात्रा पर निकलने के कारण उनमें विशेष उत्साह है.

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे, जवाहर पासवान, संतोष केशरी, अराधना सिंह, चंदा देवी, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >