बच्चे के साथ नाबालिग पत्नी को घर से निकाला

बच्चे के साथ नाबालिग पत्नी को घर से निकाला

गढ़वा : श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग मां ने अपने प्रेमी से पति बने युवक पर प्रताड़ित करने का मामला सीडब्लयूसी में दर्ज कराया है़ नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसका पति शनि कुमार व उसके परिवारवाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और उसके दूधमुंहे बच्चे के साथ उसे घर से निकाल दिये है़ं

इसके बाद से वह अपने ननिहाल में रह रही है़ आवेदन मिलने के बाद इस मामले को सीडब्लयूसी में दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है़ नाबालिग के आवेदन के अनुसार विशुनपुरा गांव निवासी चौकीदार विकेश पासवान के पुत्र शनि कुमार ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था़ इससे वह गर्भवती हो गयी़ गर्भवती होने पर उसे मेराल के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया़ लेकिन उसने इसका विरोध किया और अपना गर्भपात नहीं कराया़

जब यह बात किशोरी के घरवालों को पता चला, तो इस मामले की पंचायत करायी गयी़ इसमें दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया़ लेकिन युवक व उसके पिता ने यह शादी करने से इनकार कर दिया़ इसके बाद किशोरी ने इस मामले को लेकर न्यायालय में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया़ मामला दर्ज होने पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया़

बाद में युवक ने शादी करने की सहमति दी और दोनों की शादी की शर्त पर सुलह कराते हुए इस मुकदमे को समाप्त कराया गया़, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया़ किशोरी के आवेदन के अनुसार बेटे के जन्म के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है़

इस क्रम में उसके साथ मारपीट कर दूधमूंहे बच्चे के साथ उसे घर से निकाल दिया गया है़ इधर इस संबंध में सीडब्ल्यूसी चेयरमैन उपेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि नाबालिग किशोरी व उसके बच्चे का सीएनसीपी व पुनर्वास के तहत आवेदन प्राप्त हुआ है़ यह मामला बाल विवाह व नाबालिग को प्रताड़ित करने से संबंधित है़ इस मामले में कारवाई शुरू कर दी गयी है़

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >