मेराल, गढ़वा : मेरालग्राम रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर नितेश कुमार सिंह के पहाड़पुर स्थानांतरण पर रविवार को रेलकर्मियों और ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी. वर्ष 2021 से मेरालग्राम स्टेशन पर सेवा दे रहे नितेश कुमार सिंह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार और सौम्य कार्यशैली के कारण स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय रहे.
विदाई समारोह में लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नये पदस्थापन के लिए शुभकामनाएं दीं. लोगों ने कहा कि स्टेशन पर उनकी कार्यशैली और व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जायेगा.
मौके पर प्रदीप कुमार, दीनदयाल, पुनीत कुमार, सौरव कुमार, शिवम कुमार, अमन राज, साबिर अंसारी, आशिक समेत अन्य लोग मौजूद थे.
