गढ़वा में मटका फोड़ के बाद टीम 777 ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से की मुलाकात, किया सम्मानित

गढ़वा में मटका फोड़ कार्यक्रम की सफलता के बाद टीम 777 ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया.

गढ़वा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम की सफलता के बाद टीम 777 के सदस्यों ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से गढ़वा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान टीम के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की.

एकजुटता से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार : मिथिलेश ठाकुर

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने टीम के सदस्यों के आत्मीय स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि टीम का उत्साह, उमंग और एकजुटता समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी पर कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की.

सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजन हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं. टीम 777 के सदस्यों की सक्रियता और सहभागिता सराहनीय है. उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए जय श्री राधेश्याम का संदेश दिया.

मटका फोड़ कार्यक्रम के बाद टीम 777 ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से की मुलाकात | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >