सिर पर नहीं, कैरियर में बंधा था हेलमेट! मझिआंव में वाहन जांच के दौरान 20 बाइक जब्त

मझिआंव में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान। बिना हेलमेट और कागजात के चल रहे 20 बाइक को किया जब्त, यातायात नियमों का पालन करने की दी सख्त चेतावनी.

मझिआंव. मझिआंव में शनिवार को वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 20 मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया. जांच के दौरान कई बाइक सवार ऐसे मिले, जिन्होंने हेलमेट सिर पर पहनने के बजाय उसे मोटरसाइकिल के पीछे कैरियर में बांध रखा था. वहीं, कई चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पकड़े गए.

मुख्य पथ पर चला जांच अभियान

गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में मझिआंव थाना क्षेत्र के मुख्य पथ पर विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई. इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई.

हेलमेट होने के बाद भी नहीं पहन रहे थे चालक

जांच के दौरान कई बाइक सवारों के पास हेलमेट तो था, लेकिन उन्होंने उसे सिर पर पहनने के बजाय बाइक के कैरियर में बांध रखा था. पुलिस ने ऐसे चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी. थाना प्रभारी ने दोपहिया चालकों से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की.

बिना सीट बेल्ट कार चलाने वालों को भी चेतावनी

जांच के दौरान कई चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते मिले. पुलिस ने उन्हें भी चेतावनी देते हुए सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी. थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल वाहन चालकों की अपनी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.

बिना कागजात और नियम तोड़ने पर 20 बाइक जब्त

यातायात नियमों का उल्लंघन करने, बिना कागजात और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 20 मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: 1 अक्टूबर तक चलेगा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान, 18 वर्ष के युवक-युवतियां भरें फॉर्म-6

आगे भी जारी रहेगा वाहन जांच

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा सभी जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की.

ये भी पढ़ें: गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर बाइक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >