थाना की पहल से सुलझा प्रेम विवाद, करायी शादी

थाना की पहल से सुलझा प्रेम विवाद, करायी शादी

प्रतिनिधि, खरौंधी खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरू गांव की 19 वर्षीय अनिता कुमारी ने अपने प्रेमी सत्येंद्र उरांव के खिलाफ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. आवेदन में अनिता ने बताया कि उसका और सत्येंद्र उरांव का कई वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करने के लिए तैयार थे, लेकिन अचानक सत्येंद्र ने विवाह करने से मना कर दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गयी थी और न्याय की उम्मीद में थाना पहुंची थी. अनिता कुमारी अपनी दादी पान कुंवर देवी के साथ थाना पहुंची और सुंडी पासवान निवासी सत्येंद्र उरांव पुत्र ईश्वर दयाल उरांव के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली. काफी विचार-विमर्श के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति जतायी और विवाह के लिए राजी हो गये. इसके बाद थाना प्रशासन की पहल पर गुरुवार को खरौंधी स्थित शीतला देवी मंदिर में अनिता कुमारी और सत्येंद्र उरांव का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया. विवाह के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित थे. पूरे आयोजन में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और समझदारी से एक परिवार टूटने से बच गया और समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है. इस मौके पर सूंडी के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पान कुंवर, ईश्वर दयाल उरांव, राम मूरत उरांव, सुरेश उरांव, विनोद उरांव, उमेश उरांव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >