गढ़वा: उपायुक्त ने ELC की नियमित बैठक और जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश

गढ़वा में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब सक्रिय होंगे. उपायुक्त ने पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए हैं.

गढ़वा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बीच गढ़वा में युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिले में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब-ईएलसी) की नियमित बैठक कराने और इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवा एवं भावी मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया है.

क्या है ईएलसी

निर्वाचन साक्षरता क्लब यानी ईएलसी का उद्देश्य युवाओं को मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना है. स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में बने ऐसे क्लब विद्यार्थियों को मतदाता बनने की प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व और जिम्मेदार मतदान के प्रति जागरूक करने का माध्यम हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, ईएलसी का उद्देश्य युवाओं में जागरूक, जिम्मेदार और नैतिक मतदान की समझ विकसित करना है. इसके माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी जाती है.

युवाओं तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि पात्र युवाओं को ईसीआइनेट डाउनलोड कराने के साथ ऑनलाइन प्रपत्र-6 भरने में सक्रिय सहयोग किया जाये. निर्वाचन आयोग के अनुसार, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या जल्द 18 वर्ष के होने वाले पात्र नागरिक नये मतदाता के रूप में प्रपत्र-6 भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू माफिया का नया खेल, बिहार के फर्जी चालान से तस्करी, पलामू DMO के पत्र से खुलासा

लोकतांत्रिक भागीदारी की पहली सीढ़ी

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्रता हासिल कर चुके किसी भी युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से नहीं छूटे. ईएलसी के माध्यम से कॉलेज और विद्यालय स्तर पर युवाओं को यह समझाने की जरूरत है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भागीदारी की पहली सीढ़ी है.

फॉर्म-6 के आवेदन में

गढ़वा में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नये मतदाताओं के आवेदन में भी तेजी देखी जा रही है. 7 सितंबर के निर्वाचन बुलेटिन के अनुसार, जिले की गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीटों को मिलाकर 5 सितंबर तक प्रपत्र-6 के 10,408 आवेदन प्राप्त हो चुके थे. वहीं, 6 सितंबर को एक ही दिन 718 और आवेदन मिले.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में कमीशन के लिए मरीजों की जान से खिलवाड़, धड़ल्ले से चल रहा अवैध पैथोलॉजी लैब का खेल

दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर

जिले में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है. ऐसे में ईएलसी की भूमिका केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रह जाती. युवाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया समझाना, प्रपत्र-6 भरने में मदद करना और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व से अवगत कराना अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बना सकता है. उपायुक्त का जोर इसी कड़ी को मजबूत करने पर है, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा मतदाता सूची से जुड़ सकें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >