ठेकेदार के साथ चेन्नई गया मजदूर एक माह से लापता

सात महीने पहले मजदूरी करने गया था चेन्नई, लापता थाने में शिकायत दर्ज

सात महीने पहले मजदूरी करने गया था चेन्नई, लापता थाने में शिकायत दर्ज प्रतिनिधि, भवनाथपुर भवनाथपुर. भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान मंगरदह टोला के एक गरीब मजदूर के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा है. मामला 31 वर्षीय जिलाजित भुइंया का है, जिसकी पत्नी सरस्वती देवी ने पुलिस में आवेदन देकर पति की खोजबीन की गुहार लगायी है. सरस्वती देवी ने बताया कि करीब सात महीने पहले गांव का ही ठेकेदार जिलाजित को मजदूरी के लिए चेन्नई ले गया था. शुरुआत के छह महीने तक सब ठीक था, लेकिन पिछले एक महीने से पति का कोई पता नहीं चल रहा है. सरस्वती ने कहा कि पहले ठेकेदार किसी और के मोबाइल से जिलाजित से बात करवा देता था, लेकिन एक माह से ठेकेदार कह रहा है कि जिलाजित भुइंया काम छोड़कर कहीं और चला गया है. इसके बाद न तो पति से कोई संपर्क हुआ और न ही पैसा भेजा गया. घर की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, और पति के मोबाइल नंबर से संपर्क न होने से परिवार चिंतित है. ठेकेदार की संदिग्ध बातों से मामला और पेचीदा हो गया है. सरस्वती देवी ने 16 अप्रैल को भवनाथपुर थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से पति की सकुशल वापसी और जांच की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. ठेकेदार अजय यादव ने कहा कि शराब पीने के बाद वह साइड पर चला गया, और जानकारी जुटायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >