ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

Laborer killed in truck collision

रंका. रामानुजगंज एनएच-343 पर विश्रामपुर मिशन मोड़ के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के सेवाडीह निवासी अकलु राम के पुत्र सुभाष राम (20) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मृतक सुभाष दैनिक मजदूरी के लिए अपनी बाइक से रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) जा रहा था. इसी दौरान विश्रामपुर मिशन मोड़ के पास सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. इस हादसे में सुभाष सीने और सिर पर गंभीर चोट लग गयी. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में सुभाष ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही सुभाष के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि सुभाष के पिता बाहर दूसरे राज्य में मजदूरी करने के लिए गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >