आपसी विवाद में मजदूर को पीटा, आरोपी को ग्रामीणों ने बंधक बनाया

आपसी विवाद में मजदूर को पीटा, आरोपी को ग्रामीणों ने बंधक बनाया

केतार. केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव में शराब के नशे में दो मजदूरों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. जानकारी के अनुसार पाचाडुमर गांव निवासी कुंजन राम और छोटन राम के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी. आरोप है कि गुंजन राम ने लाठी-डंडे से छोटन राम को पीटकर घायल कर कर दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायल युवक को बचाते हुए आरोपी कुंजन राम को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी मौके पर पहुंचे और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर थाना ले गये. वहीं घायल छोटन राम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इधर, घायल के पिता विश्वनाथ राम के आवेदन पर पुलिस ने कुंजन राम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >