मानस महायज्ञ की तैयारी पूरी, कलश यात्रा आज

मानस महायज्ञ की तैयारी पूरी, कलश यात्रा आज

कांडी. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में 26वें मानस महायज्ञ के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में 11 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान यज्ञ, परिक्रमा, प्रवचन, भंडारा और मेला की व्यवस्था की गयी है. नवीन पक्की यज्ञशाला में वेदी, हवन कुंड और धर्म ध्वज का निर्माण किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग परिक्रमा पथ बनाये गये हैं. महाभंडारा के लिए राम रसोई और भोजन पंडाल की व्यवस्था की गयी है. संतों और कथावाचकों के रहने के लिए कुटिया व पंडाल तैयार किये गये हैं. वृंदावन से आने वाले विद्वानों द्वारा संगीतमय मानस पाठ होगा. मंदिरों की श्रृंखला और साधना गुफा का रंग-रोगन भी पूरा हो चुका है. वहीं महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >