मानस महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

मानस महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

कांडी. मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की ओर से आयोजित 26वें मानस महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत सतबहिनी भगवती माता महादुर्गा, महालक्ष्मी व महाकाली के महामंदिर परिसर से हुई. मुख्य यजमान संत हरिदास जी महाराज, अमरेश चंद्र, पूनम देवी, कृष्णा शर्मा, सुशीला देवी सहित अन्य यजमानों के प्रधान कलशों का पूजन यज्ञाचार्य पंडित श्याम बिहारी वैद्य द्वारा कराया गया. इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ कलश लेकर उत्तरी कोयल और बांकी नदी के संगम के लिए रवाना हुए. कलश यात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर महंत प्रेम शंकर दास जी महाराज व अगुवाई समिति अध्यक्ष व विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने की. संगम स्थल पर विधि-विधान से पूजन कर कलशों में पवित्र जल भरा गया. जयकारों, भजनों और धर्मध्वजा के साथ श्रद्धालु पुनः सतबहिनी झरना तीर्थ लौटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >