ट्रैक साइकिलिंग में जिले आमिर ने जीते तीन स्वर्ण पदक

ट्रैक साइकिलिंग में जिले आमिर ने जीते तीन स्वर्ण पदक

श्रीवंशीधर नगर. श्री वंशीधर नगर के युवा साइकिलिस्ट आमिर रियाज ने अमृतसर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल अपने नाम कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्री वंशीधर नगर में हर्ष का माहौल. हनुमान मोड़ पर एक भव्य सम्मान समारोह में आमिर रियाज़ को शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी ने उन्हें सम्मानित किया. इसके बाद नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर झामुमो नेता ताहीर अंसारी ने कहा कि आमिर रियाज ने अपनी मेहनतयह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं. आमिर रियाज़ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और नगरवासियों के आशीर्वाद को दिया. मौके पर नप अध्यक्ष पति रवि प्रकाश बबलू,लालबाबू खान, तस्लीम खान (सीनियर), सदर तौहिद खान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >