एसपी के आश्वासन पर जिलानी ने तोड़ा अनशन

एसपी के आश्वासन पर जिलानी ने तोड़ा अनशन

अपनी साली नूरसबा वीबी की हत्या की जांच की मांग को लेकर छह मार्च से सहिजना मोड़ पर अनशन पर बैठे गुलाम जिलानी ने बुधवार को अपना अनशन तोड़ दिया. भाजपा नेता सह पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, भासपा के अध्यक्ष याकूब इकबाल, आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा ने जूस पिला कर अनशन तुड़वाया. इसके पूर्व आंदोलनरत गुलाम जिलानी के समर्थन में आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, याकूब इकबाल, शंकर प्रताप विश्वकर्मा आदि ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय से मुलाकात कर हत्या के जांच की मांग को लेकर वार्ता की. इस दौरान 10 बिंदूओं पर जांच की मांग की गयी. पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया कि 10 दिनों के अंदर वह इस मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >