श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): झुनका से घघरी जाने वाली करीब पांच किलोमीटर सड़क की बदहाली दूर करने की पहल शुरू हो गई है. सड़क की मिट्टी-मोरम से मरम्मत का काम शुरू किया गया है. यह कार्य विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश और सहयोग से कराया जा रहा है.
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने लिया संज्ञान
जेएमएम नेता डॉ हरिदास यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने विधायक अनंत प्रताप देव से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी. ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. इसके बाद सड़क पर मिट्टी-मोरम डालने का काम शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें- हाथियों के इलाज और रेस्क्यू के लिए Bokaro में बनेगा विशेष केंद्र, इन जिलों में भी तैयारी
स्थायी निर्माण के लिए भी प्रयास
डॉ हरिदास यादव ने बताया कि सड़क के स्थायी निर्माण को लेकर भी विधायक स्तर से प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल जर्जर सड़क की स्थिति को देखते हुए मिट्टी-मोरम से मरम्मत कर आवागमन को बेहतर बनाने की पहल की गई है. मौके पर हीराचंद्र यादव, सुनील पासवान, सत्येंद्र यादव, मुन्ना राम, अभिमन्यु यादव, राजेश यादव, जमनाथ यादव, बसंत पाल, राकेश पांडेय, पूर्व मुखिया विनोद भुइयां समेत अन्य लोग मौजूद थे.
