मुहर्रम से पहले झारखंड में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गढ़वा के इस गांव में फोर्स तैनात, कैंप कर रहे हैं डीएसपी

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में मुहर्रम से पहले दो समुदायकों के बीच बड़े संघर्ष को पुलिस ने समय रहते रोक दिया. गांव में डीएसपी कैंप कर रहे हैं.

Jharkhand News: मुहर्रम से पहले झारखंड के एक गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. गढ़वा जिले के मझिआंव नगर पंचायत में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में मारपीट हो गई. इस हिंसक संघर्ष ने सांप्रदायिक रंग ले लिया. हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

हिंसक संघर्ष के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

शुक्रवार की रात को हुए हिंसक संघर्ष के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. डीएसपी खुद गांव में कैंप कर रहे हैं. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. हिंसक संघर्ष की शुरुआत उस वक्त हुई, जब मझिआंव बाजार और बभनी गांव की टीमों के बीच कर्बला मैदान में अंडर-18 क्रिकेट मैच खेला जा रहा था. मैच के दौरान ही किसी बात पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों में विवाद हो गया.

समुदाय विशेष के खिलाड़ियों ने मझिआंव टीम के खिलाड़ी को पीटा

विवाद के बीच एक समुदाय विदेश के खिलाड़ियों ने गढ़वा जिले के मझिआंव की टीम के खिलाड़ी के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसकी वजह से खेल रुक गया. खिलाड़ी मझिआंव लौट गए. बाद में बभनी गांव में खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने वाले खिलाड़ियों को मझिआंव बाजार में देखा, तो मझिआंव के खिलाड़ियों ने उन्हें पीट दिया.

बभनी घुरुआ और तालसबरिया गांव से मारपीट के लिए आया हुजूम

मारपीट की इस घटना के बाद बभनी घुरुआ और तालसबरिया गांव के एक समुदाय विशेष के लोग भारी संख्या में वहां बदला लेने के लिए पहुंच गए. इससे पहले कि दोनों पक्षों में झड़प शुरू होती, एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. एसडीपीओ ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया. उन्होंने बताया कि झड़प में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हुए हैं. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रात में ही गढ़वा से भारी संख्या में फोर्स को वहां भेज दिया गया.

Also Read

Garhwa Crime News : मझिआंव में दो गुटों में झड़प, चार घायल, दो की हालत गंभीर

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >