Jharkhand News: गढ़वा में जंगली हाथियों का उत्पात, एक को उतारा मौत के घाट, बीते ढाई माह में 6 लोगों की ली जान

Jharkhand News : गढ़वा में हाथियों के झुंड ने एक को मौत के घाट उतार दिया है. इसके अलावा खेत में लगे फसलों को भी बर्बाद कर दिया है.

Jharkhand News, गढ़वा, मुकेश तिवारी: गढ़वा के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के उपरटोला में मंगलवार की देर रात जंगली हाथियों झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है. इस दौरान हाथियों ने एक को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान सीताराम मोची के रूप में हुई है. वहीं, खेत में लगे कई किसानों के फसलों को बर्बाद कर दिया है. बीते ढाई माह में हाथियों के झुंड ने 6 लोगों को कुचल कर मार डाला है.

शाम 5 बजे ही से ही मचाने लगा थे उत्पात

घटना की जानकारी देते हुए कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब हाथियों का झुंड अचानक शाम पांच बजे गांव में अचानक आ धमका और खेत में लगे फसलों को बर्बाद करने लगे. जानकारी मिलने के बाद करीब 200 की संख्या गांव के लोग पहुंचे और हाथियों को भगाने लगे. हालांकि, हाथियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ. इस दौरान हाथी भगा रहे सीताराम मोची को अपनी चपेट में ले लिया. जब वह हाथियों के चुंगल फंसे में फंसे अन्य लोग किसी तरह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

डरे हुए हैं ग्रामीण

हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीण डरे हुए हैं. उनका कहना है कि बीते ढाई माह में गढ़वा में जंगली हाथियों ने 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. इस दौरान कई कितनों के फसल को बर्बाद कर दिया. कुछ दिन पहले चपलसी गांव एक तालाब से हाथी के एक बच्चे का शव बरामद हुआ था. ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसके बाद वे काफी आक्रोशित हो गये हैं और इसी वजह से वे उत्पात मचा रहे हैं.

Also Read: Jharkhand Chunav: चंदनकियारी में NDA-India के बीच टफ फाइट, JMM प्रत्याशी उमाकांत के लिए ये चुनाव क्यों जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >