Jharkhand Crime: देवर ही निकला भाभी का हत्यारा, लाठी से पीट-पीटकर कर दी थी हत्या, पुलिस ने कर दिया खुलासा

Jharkhand Crime: गढ़वा जिले में रेखा देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया. एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि रेखा देवी की हत्या डंडे से पीट कर उसके देवर ने ही की थी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद कर लिया है. 22 जून को रेखा देवी की हत्या की गयी थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी देवर विकेश चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jharkhand Crime: श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)-गढ़वा जिले के विशुनपुरा के सरांग निवासी रेखा देवी की हत्या उसके देवर ने ही की थी. पुलिस ने हत्या में शामिल देवर विकेश चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने पुलिस के समक्ष दिये गये अपने बयान में कहा है कि वह भाभी की हरकतों से परेशान था. उसकी भाभी के बारे में लोग कहते थे कि उसका गांव में कई लोगों के साथ अनैतिक संबंध है. घर के लोगों ने समझाया, पर वह किसी की बात नहीं सुनती थी. घर की बदनामी हो रही थी. इसलिए उसने हत्या कर दी. प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने विस्तृत जानकारी दी. बताया कि रेखा देवी की हत्या डंडे से पीट कर की गयी थी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद किया है. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार मौजूद थे.

24 जून को मिला था रेखा देवी का शव


विशुनपुरा निवासी राकेश चंद्रवंशी की पत्नी रेखा देवी का शव 24 जून को बरामद किया गया था.उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. वह घर से 22 जून रात 11 बजे घडोरी चुनने गयी थी. पति ने हत्या की आशंका जताते हुए विशुनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था. गांव के लोगों पर शक जताया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में एडमिट शिबू सोरेन की तबीयत अभी कैसी है? अस्पताल से संजय सेठ ने दिया लेटेस्ट अपडेट, बृंदा करात भी मिलीं

अनुसंधान के दौरान मिले सुराग

शव बरामदगी के बाद लोग शव की स्थिति देख कर यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गयी है. लेकिन पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में सभी पहलुओं पर छानबीन शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की घर में आये दिन उसके स्वभाव को लेकर लड़ाई झगड़े होते थे. इसके बाद शक के आधार देवर विकेश को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान विकेश ने पूरे मामले का खुलासा किया. रात में रेखा डोरी चुनने जाया करती थी.

ये भी पढ़ें: सावधान! झारखंड में अगले 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >